पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार पर पुलिस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोएडा. लग्जरी हुंडई एसेंट कार पर पुलिस का लोगो (स्टीकर) लगाकर शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को जिला आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। कार से 24 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के किसान चौक पर एक कार जांच के लिए रोकी
गई। तलाशी लेने पर उसमें से 24 पेटी शराब बरामद हुई। कार सवार मनोज मंडल व जुगुनू को हिरासत में लिया गया।
आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ती दरों पर शराब लाकर देहात क्षेत्र में सप्लाई करते थे। चेकिंग से बचने के लिए आरोपियों ने कार पर पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था। मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी गई है।