नोएडा. थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-11 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक के पिता ने दो लोगों को नामजद करते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इसे लेन-देन का मामला बता रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-11 स्थित एक कंपनी में काम करने वाला युवक पिंटू लापता है। उसके पिता रामपाल ने विष्णु व ताजुद्दीन नामक दो लोगों को नामित करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार यह मामला पैसों के लेन-देन का है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
आगे पढ़े बेगोनवेलिया मार्केट में युवक को गोली मारी, मौत