नोएडा. थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-36 में रहने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल कुलदीप राय के घर पर काम करने वाली नौकरानी ने शुक्रवार को उनके घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि मृतका का नाम सुधि (36) पत्नी अनिल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि एक अन्य घटना में, थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहने वाले प्रदीप नामक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसके पिता रमेश के अनुसार उसकी पत्नी को बच्चा होने वाला था। शुक्रवार सुबह जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो वह उसे जगाने गए। उन्होंने देखा कि प्रदीप फंदे से लटका है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगे पढ़े अमेरिका बैंक से 74 लाख रुपये निकालने के मामले में दो गिरफ्तार...