नोएडा. शारदा यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने पंखे से लटककर देर रात खुदकुशी कर ली। प्रोफेसर का नाम शिवेंद्र (40) बताया जा रहा है। वह परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के एडब्लूएचओ कॉलोनी में रहते थे। दो दिन पहले ही उनकी पत्नी अपनी बहन की शादी को लेकर मायके चली गई थी।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात प्रोफेसर ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची थाना कासना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस को शक है कि प्रोफेसर ने मानसिक तनाव के चलते ऐसा किया है। शिवेंद्र ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे।
फोटोः फाइल