पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Working Committee Meeting Proposal Pass Mirzapur Uttar Pradesh

मिर्जापुर: BJP कार्यसमिति की मीटिंग का दूसरा दिन आज, पेश होंगे कई प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मीटिंग में बोलते लक्ष्मीकांत बाजपेयी।
मिर्जापुर/वाराणसी. विंध्याचल के देवरहा हंस बाबा के आश्रम में रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ। इसमें 26 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में कहा गया कि यादव सिंह और गायत्री प्रजापति का भ्रष्टाचार और उसमें सरकार की भूमिका ही सपा सरकार के जाने का कारण बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि राम मंदिर बनकर रहेगा, जिसके मन में भी शंका हो वह इसे निकाल दे। राम मंदिर चुनाव का नहीं, आस्था का प्रश्न है।
समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि बैठक में सदस्यता, स्वच्छता और सुशासन पर चर्चा हुई है। राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन बीजेपी के एजेंडे में शामिल है। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, किसानों की बदहाली, क्रय केंद्रों पर मनमानी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई और संघर्ष करने की योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार जन विरोधी है।
सपा ने यूपी को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का दावा और वादा करने वाली सपा सरकार ने यूपी को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिस यादव सिंह को पुलिस रेड कार्नर नोटिस जारी करने के बाद खोज पाई, उसे सपा ने तीन विभागों का विभागाध्यक्ष बना दिया। उसे पुलिस को सौंपना चाहिए था। आश्चर्यजनक बात है कि लोकायुक्त से शिकायत होते ही सीएम ने उसे क्लीन चिट भी दे दिया। उन्होंने कहा कि खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और यादव सिंह का भ्रष्टाचार, चेकडेम घोटाला, बिजली की अनुपलब्धता, मानवाधिकार के मुद्दे और बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, इस सरकार की विदाई का कारण बनेगा।
26 बिंदुओं पर हुई चर्चा
विंध्य पर्वत पर दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमितिि की बैठक में चले मंथन के दौरान 26 बिंदुओं पर चर्चा कर जनहित के लिए आंदोलन का एलान किया गया। उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में कुशासन चल रहा है। हर तरह से विकृति पैदा हो रही है। इसके लिए दो कार्यक्रम चलाया जाएगा। इनमें एक संगठनात्मक और दूसरा आंदोलनात्मक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कलराज मिश्र, संतोष गंगवार, गोपाल जी टंडन, रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही पंकज सिंह, लक्ष्मणाचार्य, साध्वी निरंजना, सांसद अंजू सिंह समेत बीजेपी के दिग्गजों ने पार्टी को मिशन 2017 की सफलता के लिए मंत्र दिया।
आगे पढ़िए यूपी प्रभारी ओम माथुर ने किया था शुभारंभ...