पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 Countries Delegation Visited Sarnath Latest News

31 देशों का प्रति‍नि‍धि‍मंडल पहुंचा बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: जर्मनी के प्रति‍नि‍धि‍मंडल पार्क घूमते हुए।

वाराणसी. दुनिया भर से 31 देशों के 121 प्रतिनिधिमंडल काशी में चल रहे भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा आयोजित बौद्ध कॉनक्लेव के दूसरे दिन भ्रमण करने सारनाथ पहुंचे। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य ट्रैवेल एजेंट, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल राइटर, ओपिनियन मेकर, बुद्धिष्ठ स्कॉलर, मार्केटिंग और पर्यटन वि‍शेषज्ञों से विचार-विमर्श करना है ताकि‍ अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बौद्ध सर्किट की जानकरी ग्लोबल हो सके। ये प्रतिनिधिमंडल सोमवार की सुबह सारनाथ के महाबोधि मंदिर और खंडहर देखने पहुंचे।
बताते चलें कि‍ रवि‍वार को काशी नगरी के रहस्यों को देखने और समझने के लि‍ए 31 देशों के 121 प्रति‍नि‍धि‍यों का दल (डेलि‍गेट्स) दो दि‍वसीय बौद्ध कॉनक्लेव में पहुंचे थे। एयर इंडि‍या के विमान से यहां पहुंचे बौद्ध अनुयायियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और शहनाई बजाकर स्‍वागत कि‍या गया। इसके बाद देर शाम को ये प्रति‍नि‍धि‍मंडल राजेंद्र प्रसाद घाट स्‍थि‍त गंगा आरती में भाग लि‍ए।
सारनाथ में बनेगा साउंड लाइट सिस्टम पार्क और बुद्धा सेंटर
पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि‍ सारनाथ में जल्द ही पांच करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट साउंड एंड लाइट सिस्टम पार्क डेवलप किया जा रहा है ताकि पर्यटन का आर्थिक विकास हो सके। इसकी खासि‍यत होगी कि भगवान बुद्धा के जीवन से जुड़े दिलचस्प तथ्यों के साथ बौद्ध सर्किट में कहां-कहां यात्रा पर्यटक कर सकते हैं, पूरा विवरण बताया जा सकता है। बुद्धा सेंटर भी सारनाथ के डीयर पार्क के पास बनाया जा रहा है। यहां भगवान बुद्ध के जन्म से लेकर पूरी यात्रा का अलग-अलग दृध्य विभिन्न माध्यमों से दिखेगा।
बुद्धा सर्किट को विकसित करने के लिए 1800 करोड़ रुपए पास
टूरिज्‍म मिनिस्ट्री यूपी सरकार अमृत जौहरी ने बताया कि 1800 करोड़ रुपए पूरे बुद्धा सर्किट को विकसित करने के लिए पास हुआ है। इसमें अलग से आगरा, मथुरा, लखनऊ और अयोध्या की कनेक्टिविटी का भी प्लान है। ताकि‍ पर्यटक आगरा से मूव करें तो मथुरा, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, बोधगया और श्रावस्ती से भी जुड़ सके।
आगे पढ़ि‍ए क्वॉलिटी का कूड़ा नहीं मि‍लने से प्रोजेक्‍ट हुआ फेल