पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाराणसी. काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत को हाल ही में गोल्ड मेडल दिलाने वाली वेटलिफ्टर पूनव यादव पर शनिवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के रोहनिया थाने क्षेत्र की है। उस वक्त वे अपनी बुआ से मिलने बनारस से करीब 30 किलोमीटर दूर मुंगवार गांव गई थीं।
ईंट-पत्थरों से किया हमला
- पूनम ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी बुआ का पड़ोस में रहने वाले गांव के प्रधान से झगड़ा हुआ था। बात बढ़ी तो प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर पूनम भी मौजूद थीं। वे अपने रिश्तेदारों के साथ वहां से जान बचाकर भागी। प्रधान के समर्थकों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पूनम ने 100 नंबवर पर डायल करके पुलिस को बुलाया।
जमीन को लेकर है विवाद
- पूनम के भाई आशुतोष के मुताबिक, उनकी बुआ का प्रधान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
- शनिवार को झगड़ा हुआ तो पूनम ने बीच-बचाव करने की काशिश की, लेकिन प्रधान और उनके समर्थकों ने उन पर भी हमला कर दिया।
222 किलो वजन उठाकर जीता था गोल्ड
- पूनम ने 69 किलोग्राम कैटेगरी में स्नैच में 100 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 122 किलोग्राम वजन के साथ कुल 222 किलोग्राम वजन उठाया था। इस तरह वे देश को गोल्ड दिलाने में कामयाब रहीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.