पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS: दिल्ली में आप की जीत पर काशी में झूमे कार्यकर्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिले बहुमत के बाद वाराणसी में जश्न का माहौल है। आप कार्यकर्ता जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस दौरान वाराणसी के सभी चट्टी-चौराहों पर ढ़ोल-नगाड़े बजाकर नाच-गाने कर रहे हैं।
दिल्ली में आप की उत्साहित जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे आजाद पार्क में बैठक का आयोजन किया। इसमें जिले के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उत्तरी विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने बाबा अंबेडकर की मूर्ति, दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर आजाद पार्क में पहुंचे। वहीं, कैंट और सिगरा के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ आजाद पार्क में बैठक में हिस्सा लिया।

सभी राज्यों में परचम लहराएंगे
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को सत्ता में लाकर संदेश दिया कि दिल्ली किसी की जागीर नहीं है। लोग काम करने वाले व्यक्ति को अपना सीएम चुनेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि दिल्ली की आवाज देश की आवाज है। इससे तय हो गया कि आने वाले दिनों में वे सभी राज्यों में परचम लहराएंगे। दिल्ली की जनता तो बेईमानी, घुसखोरी और आतंकवाद के खिलाफ मतदान किया है। आप उनके साथ किए गए सभी वादों पर खरी उतरेगी।

लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ उतरे थे
बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के सामने लोक सभा चुनाव मे ताल ठोका था। इसमें उन्हेंं हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उस समय भी उन्होंने दो लाख से ज्यादा मत हासिल किया था। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान उनके ऊपर काली स्याही और अंडे भी फेंके गए थे। लेकिन, केजरीवाल कभी उन परिस्थतियों मे विचलित नहीं हुए और वाराणसी के दो लाख से अधिक मतदाताओं का दिल जीत लिया था।
आगे देखिए जश्न की तस्वीरें...