पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Abduction Accused Boy Run Away With Girl

प्रेमी युगल घर से फरार, लड़की की मां ने लगाया अपहरण का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर इलाके में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की पिता ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि युवक घर में घूस कर कट्टे की नोंक पर युवती को उठा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को सारनाथ इलाके से ही बरामद कर लिया।

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि देर रात युवक आया और कट्टे के नोंक पर उनकी युवती को उठा ले गया। इस बात की सूचना मां ने 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। बाद में थाने जा कर पिता ने आरोपी मनीश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
प्रेम प्रपंच का मामला
पुलिस ने जब लड़की बरामद किया तो मालूम चला कि मामला प्रेम प्रपंच का है। लड़की और लड़का दोनों पड़ोसी है। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध था। मनीश राजभर और युवती दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं, लेकिन घर वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की के भागने की सूचना पर घर वालों पर पहाड़ टूट पड़ा। घर की इज्जत को बचाने के लिए पिता ने प्रेमी के ऊपर अपहरण का आरोप लगा कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है। थाने पहुंचे माता-पिता के साथ लड़की घर नहीं जाना चाहती थी। वह प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने समझा कर लड़की को घरवालों को सौंप दिया।

अपहरण नहीं रजामंदी से हुए फरार
लड़की और लड़के के बीच लंबे समय से संबंध था। वे दोनों एक दूसरे साथ जीना मरना चाहते थे, लेकिन घर वालों को ये मंजूर नहीं था। लिहाजा, उन्होंने घर से भागने का प्लान बनाया और देर रात दोनों फरार हो गए। हालांकि, उनके दूर भागने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आगे पढ़िए लड़की की हो चुकी है शादी...