वाराणसी. लोकमंच पार्टी के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि उन्हें समय का इंतजार है। वह भारत सेवा आश्रम संघ और राम कृष्ण मिशन के सदस्य नहीं हैं। अस्वस्थ्य जरुर हैं, लेकिन लाचार नहीं। राजनीति में मेरा दुराचार किया गया है। जनता को ठगा गया है। मैं ऐसे लोगों को नहीं छोड़ूंगा, गिन-गिन कर बदला लूंगा। वह शुक्रवार को एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए जौनपुर जा रहे थे।
वाराणसी एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि संजय दत्त की सजा माफ हो जाय इसलिए वह भगवान से लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। कांग्रेस में व्याप्त भ्रष्टाचार और पवन बंसल के ऊपर लगे आरोपों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुणवत्ता को महत्व मिलता है। दोषी व्यक्ति को सोनिया गांधी बर्दाश्त नहीं करेंगी। सजा जरूर मिलेगा।
कांग्रेस के समर्थन में सीबीआई के बारे में उन्होंने कहा कि यदि सीबीआई सरकार के अधीन रहती तो पवन बंसल के भांजे से पूछताछ कैसे होती। सीबीआई के बारे में उन्होंने इशारों में कहा कि सीबीआई निदेशक को भी मौका परस्त बयान नहीं देना चाहिए। जयप्रदा के राजनीति करियर के बारे में कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष और राष्ट्रिय दल से चुनाव लड़ना चाहती हैं।