पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमित शाह को आया गुस्सा, पार्टी पदाधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी/चंदौली. भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह नई दिल्ली जाने के लिए देर शाम काशी से मुगलसराय स्टेशन पहुंचे। यहां उनको एक चाय की दुकान पर पंचायत लगानी थी और यहीं से राजधानी पकड़ कर दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन जैसे प्रदेश प्रभारी का काफिला मुगलसराय मार्केट में पहुंचा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। किसी तरह वह गाड़ी से उतरे और चाय की दुकान पर पहुंचे ही थे कि कार्यकर्ता हुड़दंगई पर उतर आए।
आलम ये हो गया कि कार्यकर्ताओं कि हुड़दंगई के कारण चाय पीना तो दूर वह बैठ भी नहीं पाए। कार्यकर्ताओं के व्यवहार से नाराज होकर वह पैदल ही स्टेशन के लिए चल पड़े। स्टेशन परिसर में भी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। मानो लोग अमित शाह को ही धक्का दे देंगे। बाद में नाराज अमित शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
अमित शाह को आया गुस्सा कार्यकताओं पर बरसे
अमित शाह के लाख मना करने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर बने वेटिंग हॉल में पहुंचने के बाद प्रदेश प्रभारी का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने दो तीन नेताओं को छोड़ सभी कार्यकर्ताओं को वोटिंग हॉल से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद कार्यकता वेटिंग हॉल के बाहर नारेबाजी करने लगे।
थक हारकर अमित शाह को वेटिंग हाल के बगल में स्थित आरपीऍफ़ इंस्पेक्टर के कार्यालय में जाकर शरण लेनी पड़ी और लगभग एक घंटे की देरी से पटना-नई दिल्ली राजधानी आने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान अमित शाह कार्यकर्ताओं को डांटते नजर आए। अमित शाह ने बस इतना बताया कि पुरे देश में मोदी की लहर है, रैलियों में उमड़ रही भीड़ इसकी गवाह है।
क्या कहते हैं नेता
बीजेपी नेता राजेश सोनकर ने बताया कार्यकर्ता उत्साहित हो गए थे। इसकी वजह से मना करने के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे। अमित शाह जी को चाय की दुकान पर सबके साथ चाय पीना था और चुनावी पंचायत लगानी थी। भीड़ के कारण यह पंचायत नहीं हो पाई, फिलहाल वह दिल्ली के लिए चले गए हैं।
आगे देखें किस तरह कार्यकताओं ने वेटिंग हॉल के बाहर नारेबाजी की...