वाराणसी. वाराणसी में आंगनबाड़ी के नियुक्ति के नाम पर महिलाओं की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला शहर के एओ मुस्लिम स्कूल का है, यहां नियुक्ति के नाम पर राज्य के लगभग 50 जिलों के हजारों महिलाओं से ठगी की। शिकायत मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भर्ती कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ठगी के शिकार शहर के पांडेयपुर निवासी इति मिश्रा ने बताया कि बीते 30 जून को आंगनबाड़ी भर्ती (प्रक्षिक्षण कार्यक्रम) नाम से एक वैकेंसी आई थी। इसमें 200 रुपए का डिमांड समकक्ष वेलफेयर सोसाइटी के नाम से जमा करवाई। इसके बाद गुरूवार को एक महिला ने कॉल किया। उसने कहा कि उसने सेलेक्शन की बात कही, साथ ही एक आईडी, एड्रेस प्रूफ और एक हजार रुपए के साथ एओ मुस्लिम स्कूल सुबह दस बजे बुलाया।
स्कूल में तीन लोग थे। इसमें एक महिला और दो युवक थे। इसमें मोहम्मद अख्तर ने सभी से एक हजार रुपए जमा करने को कहा। इसके बाद रिसिविंग के नाम पर एक सादे कागज पर हमें एक कोड के साथ एक हजार रुपए रिसीव लिखकर दे दिया। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने पक्की रिसीविंग की मांग की। रिसीविंग नहीं मिलने पर उन्होंने 100 नंबर डायल कर के पुलिस को मौके पर बुला लिया।
क्या कहना है भर्ती करने वालों का
मोहम्मद अतहर ने बताया कि दिल्ली की एक संस्था समकक्ष वेलफेयर ने अधिकृत किया था। उन्हें इस योजना के तहत वाराणसी और आसपास के जिलों के उम्मीदवारों की नियुक्ति करने को कहा गया था। इसके लिए उन्हें ईमेल भी आया था। इसके अलावा कुछ भी नहीं बता पाया।
मौके पर पहुंची बालविकास अधिकारी नगर स्लम उर्मिला देवी ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस की सूचना पर वह यहां आई हैं। तीनों लोगों के ऊपर आरोप लगाया गया है। पूछताछ के बाद स्थिति साफ होगी, पहली नजर में यह फर्जीवाड़ा है।
फोटो: स्कूल में जमा हुए ठगी का शिकार हुए पीड़ित।