तस्वीर में: अनुप्रिया पटेल और सपा मुख्य निर्वाचन अधिकर्ता कन्हैया लाल राजभर के बीच हुई बहस।
वाराणसी. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान के पहले दिन शनिवार को रोहनिया की पूर्व विधायक अनुप्रिया पटेल और समाजवादी पार्टी के मुख्य निर्वाचन अधिकर्ता कन्हैया लाल राजभर के बीच जमकर बहस हुई। काफी नोक-झोंक के बाद अनुप्रिया वहां से चली गईं। वहीं, कन्हैया लाल ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।
बताते चलें कि यूपी के 11 विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हैं। इसमें एक सीट वाराणसी की रोहनिया विधानसभा भी शामिल हैं। मतदान के दौरान ही कुरौता प्राथमिक विद्यालय में पहुंची अनुप्रिया को कन्हैया लाल राजभर ने कहा कि आप बाहरी हैं और यहां नहीं घूम सकतीं। इस पर वह गुस्सा हो गईं। इस पर अनुप्रिया पटेल ने गुस्से में कहा की वह उनसे बहस न करें और जो कहना है चुनाव आयोग में कहें। यह कहकर अनुप्रिया पटेल गुस्से में वहां से चली गईं। इस पर कन्हैया लाल राजभर ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।
मिर्जापुर से सांसद हैं अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से सांसद हैं। रोहनिया विधानसभा सीट अपना दल विधायक अनुप्रिया पटेल बीजेपी-अपना दल गठबंधन के बाद बीजेपी ने मिर्जापुर संसदीय सीट से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था। यहां से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने रोहनिया विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब इसी सीट पर अपना दल और बीजेपी के गठबंधन पर अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल चुनाव लड़ रही हैं।
आगे वीडियो में देखिए अनुप्रिया पटेल और कन्हैया लाल राजभर के बीच हुई बहस...