पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Apna Dal Supporters Boycott Counting Bypoll Rohnia Varanasi News

रोहनिया में टूटी मिली EVM की सील, अपना दल ने किया काउंटिंग का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: वाराणसी के रोहनिया में काउंटिंग का बहिष्कार करते अपना दल के लोग।
वाराणसी. वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती के दौरान मंगलवार को हंगामा हो गया। अपना दल और निर्दलीय समर्थकों ने इसकी जानकारी मिलने पर वोटों की गिनती का बहिष्कार कर दिया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जिला प्रशासन पर सपा प्रत्याशी के साथ मिले होने का आरोप लगाया। साथ ही चुनाव आयोग से दोबारा चुनाव कराने की मांग की। वहीं, जिला प्रशासन ने काउंटिंग में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।
बताते चलें कि पहाड़िया मंडी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। 10वें राउंड तक सबकुछ सही था। 11वें राउंड की काउंटिंग में एक इवीएम की सील टूटी मिली। इससे अपना दल के कार्यकर्ता भड़क गए। 13वें राउंड की काउंटिंग में फिर एक इवीएम की सील टूटी पाई गई। बस फिर क्या था, अपना दल और निर्दलीय समर्थकों ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग की।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजित सिंह गौतम ने कहा कि इवीएम की सील टूटी मिलने के बाद उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत शर्मा से शिकायत की थी। इसके बावजूद काउंटिंग नहीं रोकी गई। इससे कई पार्टियों ने बहिष्कार कर दिया। सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी दोबारा चुनाव की मांग की है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, घटना से जुड़ी अन्य तस्वीरें...