पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Artist Performance At Assi Ghat Said Malini Awasthi

मालिनी अवस्थी ने कहा- 12 फरवरी को अस्सी घाट पर लगेगा कलाकारों का जमावड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. अस्सी घाट पर 12 फरवरी को लोक संगीत, नृत्य और वादन की त्रिवेणी बहेगी। 'धरोहर' कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश और यूपी के लोक कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। यह जानकारी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अस्सी घाट पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
सांस्कृतिक संस्था और एक कंपनी के सहयोग से 12 फरवरी को 'धरोहर' नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसे लोक संस्कृति को बचाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। मालिनी अवस्थी ने बताया कि सोनभद्र के आदिवासियों का कर्मा नृत्य, गाजीपुर का धोबिया नृत्य, आल्हा मध्यप्रदेश से कबीर निर्गुण के कलाकार और झारखंड का छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
आने वाली पीढ़ी होगी कनेक्ट
मालिनी अवस्थी ने बताया कि लुप्त प्राय लोकवाद्यों की प्रस्तुति 'कलरव' प्रसिद्ध कलाकार शेख इब्राहिम और उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे देश में लोक विधाएं विलुप्त हो रही है। आने वाली पीढ़ी फेसबुक, व्हाट्स एप के साथ-साथ इसके साथ भी कनेक्ट हो यही कार्यक्रम का प्रयास रहेगा। युवा वर्ग बिरहा, आल्हा, बुंदेलखंडी लोक संस्कृत से बिल्कुल कट सा गया है। उन्हें इसके बारे में बताने की जरूरत है।
कई राज्यों से आएंगे कलाकार
मालिनी अवस्थी ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रह्लाद कुर्मी ने फाग को बचा कर रखा है। अस्सी घाट पर रस गंगा कई तरह के विधाओं में बहेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुद पद्मभूषण ठुमरी सम्राट गिरजा देवी रहेंगी। सनबीम ग्रुप से कई बच्चे लोक संगीत की प्रस्तुति से अपना हुनर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राचीन लोक संगीत पर काम कर रहे लोगों को इस कार्यक्रम से मंच मिलेगा। लोक कलाओं में कतवारू और घुटली की दिलचस्प कहानी भी मिलेगी।
फोटो: मीडिया से रूबरू मालिनी अवस्थी।