वाराणसी. गंगा के मनोरम घाटों पर इन दिनों छात्रों की एक टोली को खतरनाक और हैरतअंगेज स्टंट करते देखा जा रहा है। इस टीम के स्टंट के दिलचस्प वीडियो को यूट्यूब पर देखकर इन्हें अमेरिका, पोलैण्ड, ब्राज़ील, अर्जेंटाइना और फ़्रांस से बुलावा आया है। यही नहीं यूएसए एसोसिएशन के लोगों ने मेल भेजकर इस स्पोर्ट्स ग्रुप की तारीफ भी की है।
टीम लीडर सलीम खां ने बताया कि वह कॉमर्स से तृतीय वर्ष का छात्र है। एमटीबी फ्री स्टाइल साइकिलिंग का उनको शौक और जूनून है। चालीस से ऊपर बच्चों को वह इस स्पोर्ट्स में ट्रेंड कर रहे हैं। घाटों पर वह रोज शाम और सुबह बच्चों को फ्री स्टाइल साइकिलिंग सिखाते हैं।
सलीम ने बताया कि अमेरिका, पोलैण्ड, ब्राज़ील, अर्जेंटाइना और फ्रांस में ये गेम स्पोर्ट्स की कैटेगरी में आता है। अब तक इनके ग्रुप को इन पांच देशों से बुलावा आ चुका है।
क्या कहना है दूसरे Cyclobukiez का
जय ने बताया कि उनकी टीम के कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने स्टेट लेवल तक जाकर प्राइज़ जीता है। उनका मानना है कि मेहनत और लगन के बाद ही इस गेम को किया जा सकता है। फरवरी में इसका नेशनल इवेंट होना है, कई टीम के लोग इसमें हिस्सा लेंगे। सबसे खतरनाक डाउन हिल गेम (पहाड़ों से साइकिल) होता है। वह और उनका ग्रुप यहां घाटों पर जब प्रैक्टिस करता है, तो लोग उन्हें देख दंग रह जाते हैं।
आगे तस्वीरों और वीडियो में देखिए Cyclobukiez के हैरतअंगेज स्टंट्स...