पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Banaras Hindu University Students Derived Awareness Rally

पीएम मोदी के अभियान से जुड़े बीएचयू के छात्र, निकाली जनजागरूकता रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. देश के पीएम और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान से बीएचयू के छात्र भी जुड़ने लगे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक विज्ञान संकाय बीएचयू के 50 स्वयं सेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरनाथ पासवान के नेतृत्व में बीएचयू गेट से रैली निकाला। रैली निकाल कर आम जनमानस को बेटी के महत्व और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया।

रैली को मुख्य अतिथि इतिहास विभाग के डॉ. बिंदा परांजये ने हरी झंडी दिखा कर लंका चौराहे से रैली को रवाना किया। रैली सिंह द्वारा से निकलकर अस्सी घाट होते हुए नगवां के मलिन बस्ती पहुंची। इसमें छात्र बेटी को पढ़ाओ-समाज आगे बढ़ाओ, बेटी को मारोगे तो दुल्हन कहां से लाओगे, बेटी पर अत्याचार ढाओगे तो जेल की रोटी खाओगे जैसे नारों के साथ क्रमबद्ध कतार में चल रहे थे। छात्रों ने मलीन बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया कि कन्या भ्रूण हत्या पाप है और बेटी को भी बेटे के साथ शिक्षा दिलाओ।

पोस्टर प्रतियोगिता ऑर्गनाइज
रैली के समापन पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्लोगन और रचनात्मकता के आधार पर स्वयं सेवकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमन, अर्जुन, शंकर सिंह, सूरज वर्मा, हेमंत यादव, अभिषेक, रोहित, शाहिल, डॉ, पीके शर्मा लोग मौजूद थे।
फोटो: रैली निकालते लोग।