पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Banaras Hindu University Students Ramp Walk Pictures

PHOTOS: बीएचयू में स्टूडेंट्स ने रैंप पर बिखेरा जलवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से स्वतंत्रता भवन में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'सृष्टि' के तीसरे दिन छात्रों ने अपने नृत्य-गीत और अभिनय की शानदार प्रस्तुती की। छात्रों ने देर शाम से रात तक जमकर धमाल मचाया। फैशन शो में भारतीय पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कृषि वैज्ञानिकों ने रैंप पर कैट वॉक करके जलवा बिखेरा।

फैशन शो में भारत के तमाम प्रदेशों के पारंपरिक परिधान पहन कर रैंप पर कैटवॉक किया। इस कार्यक्रम में छात्रों और टीचरों ने ज्यादा रूचि दिखाई। इसके अलावा छात्रों ने समाज के तमाम कुरीतियों पर अपने अभिनय के माध्यम से प्रहार किया। छात्रों ने नाटक में 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ' और कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज के नजरिए को बदलने का संदेश दिया।

पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
शाम से शुरू हुए समारोह में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोस्टर मेकिंग कोलाज, आन स्पॉट पेंटिग, लघुनाटिका, देशभक्ति और लोकगीत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मृदा स्वास्थ कार्टूनिंग का विषय रखा गया था। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। वहीं, पांच साल केजरीवाल और कोलाज का विषय था बनारस के घाट कितने साफ सुथरे हैं पहले और अब।

कोलाज में दिखाया गया कि वर्तमान में बनारस में सफाई का की क्या स्थिति है। इसके अलावा ऑन स्पाट पेंटिंग, लघुनाटिका, देशभक्ति, लोकगीत, कोरियोग्राफी क्रिएटिव डांस में विद्यार्थियों ने अपना जलवा बिखेरा। एकांकी में मंत्री और ग्रुप, लघु नाटिका में आशु और ग्रुप ने पहला स्थान पाया। एकल और समूह गीतों ने भी समां बांधा। निदेशक प्रो. आरपी सिंह ने उद्घाटन किया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और डा. ए वैशंपायन उपस्थित थे।
आगे देखिए संबंधित तस्वीरें...