पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BHASKAR IMPACT In BHU Cast Discremination

BHASKAR IMPACT: बीएचयू के हर डिपार्टमेंट में अब बनेगा SC/ST सेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. बीएचयू में चल रहे दलित प्रोफेसरों, छात्रों और कर्मचारियों के उत्पीड़न के मुद्दे को प्रमुखता से दैनिकभास्कर.कॉम में प्रकाशित किया गया था। इसमें प्रोफेसर को लैब में इंट्री से लेकर रिसर्च पेपर तक दबाने की बात को प्रमुखता से उठाया गया था। इस पर वीसी डॉ. लालजी सिंह गुरुवार की देर शाम दलित छात्रों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों से मिले। उनकी पहल पर अब हर विभाग में SC/ST सेल की स्थापना की जाएगी।
दैनिकभास्कर.कॉम से विशेष बातचीत में कुलपति ने बताया कि कुछ आरोपों में इनकी सच्चाई पाई गयी है। इन्होंने प्रमाण भी दिए हैं। विश्वविद्यालय सबका है। किसी तरह का बंटवारा नहीं होना चाहिए। यूनिवर्सिटी लेबल पर पूरे मामले को सुलझाया जायेगा। SC/ST सेल हर विभाग स्तर पर बनाया जाएगा ताकि समस्याएं सुलझाई जा सकें।
प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार ने बताया कि दैनिकभास्कर.कॉम ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसको सोशल नेटवर्किंग साईट पर काफी पढ़ा गया। हमारी पंद्रह सूत्रीय मांगों को मान लिया गया है। इसमें प्रमुख रूप से जो भी उत्पीडन के मामले हैं उसको कुलपति जी द्वारा खुद निपटाया जायेगा। वहीं छात्रों और प्रोफेसरों के रिसर्च के साथ दोहरा चरित्र नहीं अपनाया जायेगा। दलित प्रोफेसर के लैब में इंट्री के मसले को भी गंभीरता से लिया गया है। दलित वर्ग से कर्मचारियों प्रोफेसरों के रुके प्रमोशन को जल्द क्रियांवित किया जायेगा।
शिक्षा संकाय के प्रो. संजय सोनकर ने बताया कि ये एक अच्छी पहल है। हर डिपार्टमेंट में अगर SC/ST सेल बन दिया जायेगा तो उत्पीड़न पर कुछ हद तक रोक लग जायेगा। कृषि विज्ञानं संस्थान के प्रो. लाल चंद प्रसाद इस बात को लेकर खुश है कि इस मुद्दे को भास्कर ने प्रमुखता से उठाया। अब कल की मीटिंग के बाद आनन-फानन में वीसी को तमाम निर्णय लेने पड़े।