पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BHU Campus Fire Central School Canteen Leakage LPG Uttar Pradesh Latest News

केंद्रीय विद्यालय की कैंटीन में LPG रिसाव से लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएचयू कैंपस के केंद्रीय विद्यालय की कैंटीन में लगी आग के बाद जला सामान (तस्वीर में)
वाराणसी. बीएचयू कैंपस के केंद्रीय विद्यालय की कैंटीन में आग लग गई। इसकी वजह एलपीजी का रिसाव बताया जा रहा है। हालांकि लोगों की सतर्कता से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसपास रखा सामान जलकर खाक हो गया। सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। कैंटीन कर्मचारी हादसे बाद कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
हादसे के चश्मदीद आनंद ने बताया कि कैंटीन के बाहर दर्जनों लोग चाय पी रहे थे। इसी समय कैंटीन से आग की लपटें निकलने लगीं। लोगों ने जोखिम उठाकर गैस सिलेंडर को कैंटीन के बाहर फेंका। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।
इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में लगी आग
दूसरी घटना चौक थाना क्षेत्र में बास फाटक इलाके की है। फूल मंडी के पास इलेक्ट्रॉनिक सामानों के एक शो रूम में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
शो रूम फर्स्ट फ्लोर पर होने की वजह से आग बुझाने में फायर विभाग के कर्मचारियों को खासी परेशानी हुई। इस दौरान एक कर्मचारी आग बुझाने के दौरान अंदर ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
हाई स्पीड में चल रही ट्रक में लगी आग
तीसरी घटना मिर्जामुराद हाइवे की है। यहां ट्रक देखते ही देखते बर्निंग ट्रक में बदल गई। कुछ ही देर में वह जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हालांकि ट्रक में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
आगे देखिए, इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में लगी आग बुझाने में लगे दमकल कर्मचारियों की तस्वीरें...