तस्वीर में: युवती को पीटता युवक।
वाराणसी. देश की राजधानी दिल्ली में कैब रेप कांड शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को काशी में सरेराह एक युवक ने युवती की पिटाई कर दी। आने-जाने वाले राहगीर केवल तमाशा देखते रहे। जब उन पर एक मीडियाकर्मी की नजर पड़ी। वह उन दोनों से बात करने पहुंचा, लेकिन वे वहां से निकल लिए।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक बार फिर इंसानियत बीच सड़क पर शर्मशार हुई। घटना वाराणसी के सिगरा गुलाबबाग कॉलोनी की है। वहां सरेराह एक युवती की पिटाई एक युवक करने लगा। लोग तमाशाई बने रहे।
गुलाबबाग स्थित बीजेपी कार्यालय के पास एक बाइक सवार युवक ने युवती को अकेले जाता देख उसे बात करने के लिए रोका। युवती ने युवक की बात अनसुनी कर दी। गुस्से में आगबबूला युवक ने पहले तो चलती बाइक से उसे थप्पड़ मारा। जबरदस्ती युवती को रोका। कुछ कहने के बाद युवक ने युवती को तीन थप्पड़ जड़ दिया। युवती लोक-लाज के भय से रास्ते पर आगे बढ़ गई। युवक ने पीछा कर युवती को रोका और बीच सड़क पर मारने लगा।
इस बाबत प्रत्यक्षदर्शी एसपी उपाध्याय ने बताया कि लड़की ने बचने की कोशिश भी की, लेकिन लड़का लगातार उसे मारता जा रहा था। बाद में जब स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया तो लड़का भाग निकला। पुलिस को भी नहीं मालूम कि मामला क्या था और दोनों कौन थे?
आगे देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें...