पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bilawal Bhutto Kashmir Statement Bjp Worker Mannequin Blew Varanasi

काशी में बिलावल के बयान पर हुआ जमकर विरोध, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: बिलावल का पुतला लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते भाजपाई।
वाराणसी. कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता बिलावल भुट्टो के बयान से आक्रोशित भाजपाइयों ने बिलावल का पुतला फूंका। साथ ही जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पाकिस्तान के बिलावल अली भुट्टो ने कहा था कि 'कश्मीर पर दिए गए बयान भारत के कश्मीर को भी उससे छीन लेंगे और भारत को एक इंच जमींन भी नहीं देंगे'। इस बयान पर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को काशी में भाजपाइयों ने बिलावल को पाकिस्तान की नाजायज औलाद की संज्ञा से भी दी।
बिलावल के बयान पर आक्रोशित भाजपाइयों ने सड़कों पर उतर कर पाकिस्तान और बिलावल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा दिखाया। बिलावल के बयान पर गुस्से से तमतमाए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की बिलावल पहले अपने देश को संभाल ले फिर कुछ सोचें।
भाजपा कार्यकर्ता गुलशन कपूर ने बताया कि बिलावल में दम है, तो भारत आकर दिखा दें। उनका कहना है कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। यदि जरूरत पड़ी तो जान लगा दिया जाएगा। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से कोई भी भारतीय डरता नहीं है।
आगे देखिए विरोध प्रदर्शन से संबंधित तस्वीरें..