वाराणसी नगर निगम के मेयर राम गोपाल से मुलाकात करते हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सदस्य (तस्वीर में)
वाराणसी. बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काम करने जा रहा है। वह यहां पर टॉयलेट और गंदे पानी की समस्या को दूर करेगा। इसके लिए फाउंडेशन तकनीकी मदद के साथ ही साथ फंडिंग भी करेगा। विश्व स्तर के इस एनजीओ की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को यहां के मेयर से मुलाकात कर यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अमेरिकन प्रतिनिधि ब्रायन अब्रोगास्ट ने मेयर से इस संबंध में मिलने के लिए समय मांगा था। इसको लेकर मेयर ने मिलने के लिए समय दिया था। फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर में आ रही पानी की समस्या, टॉयलेट और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर मुलाकात कर हकीकत जानी।
पहले से ही भारत में काम कर रहा है फाउंडेशन
बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि ब्रायन अब्रोगास्ट ने बताया कि वह कई सालों से भारत की साफ-सफाई समस्या के लिए कार्य कर रहे है। यहां के कई इलाकों के लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। साथ ही अपने घरों का कूड़ा करकट इधर उधर फेंक देते हैं। इस वजह से शहर में स्वच्छता को लेकर समस्या आती है।
आगे पढ़िए, मुलाकात को लेकर मेयर और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सदस्य ने क्या कहा...