वाराणसी. बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने एमआईएम चीफ असदउद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भी बर्तन साफ करते दिखेंगे। इनसे हर हिंदू निपट सकता है। आदित्यनाथ ने कहा, ''मौलानाओं को समझाओ कि 1971 में 95 हजार पाकिस्तानी अपनी महिलाओं के साथ गिड़गिड़ा रहे थे। हिंदुओं को न छेड़ें, नहीं तो वही दिन दोबारा आ जाएगा।'' यह बात उन्होंने रविवार को विश्व हिंदू परिषद की 50वीं वर्षगांठ पर भारत माता मंदिर में आयोजित हिंदू महासम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि दुनिया में मुसलमानों को शक की निगाह से देखा जा रहा है। यूरोप के अंदर 'पाकी' नाम ही गाली का प्रतीक हो गया है। वहां पर किसी को गाली देने के लिए पाकी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। ये लोग आज पता नहीं कहां खुद को लेकर चले गए हैं। कई लोग हिंदू से चिढ़ रहे हैं, ओवैसी कह रहे थे कि 98 करोड़ से हम निपट लेंगे। ये तो हर बार निपटे हैं। कर्नाटक में टीपू सुल्तान के वंशज रिक्शा चला रहे हैं।
कोलकाता में बहादुर शाह जफर के लोग बर्तन मांज रहे हैं। मौलानाओं कान खोलकर कर सुन लो, जिस दिन हिंदू जगेगा, उस दिन कहीं बर्तन मांजते तो कहीं रिक्शा चलाते दिखोगे। इसके अलावा कोई ठिकाना नहीं बचेगा।
सम्मेलन में विहिप प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा कि गोधरा पूरे भारत में हो जाएगा। देश में 98 करोड़ हिंदू लोग हैं। एक-एक अली पर पांच बजरंगी चढ़ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अशोक सिंघल और महंत आदित्यनाथ से कांपते हैं।
हिंदू सम्मेलन के संयोजक रणविजय सिंह ने कहा कि हिंदू संगठित हुए तभी ओबामा भारत आए। एक अन्य वक्ता मनोज ने कहा कि घर वापसी से संसद पर पहाड़ टूट गया। आगरा में हुए कार्यक्रम से भूचाल आ गया। मुस्लिम वोटों के भिखमंगे देश को बर्बाद कर रहे हैं। आजम खान अबु सलेम, दाऊद और आईएसआई के एजेंट हैं। सरकार आजम खान की रखैल है। आजम अखिलेश को लल्लू बना चुके हैं।
ओबामा पर भी बोला हमला
सांसद आदित्यनाथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति
बराक ओबामा पर भी हमला बोला। बीते दिनों ओबामा द्वारा भारत में धार्मिक असहिष्णुता बढ़ने के बयान पर आदित्यनाथ ने कहा कि भारत नहीं, बल्कि अमेरिका हिंसक है। भारत को ओबामा के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
आगे है, वीएचपी नेता अशोक सिंघल का भाषण