पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांसद मनोज तिवारी ने कहा- BJP में नहीं शामिल हो रहे कुमार विश्वास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सिगरा स्टेडियम में मीडिया के साथ फ्रेंडली मैच खेलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास का बीजेपी यूपी प्रभारी ओम माथुर से मिलने का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उनके जन्मदिन पर बधाई देने का मतलब यह नहीं कि वे बीजेपी में आ रहे हैं।
वेलेन्टाइन डे पर बैन गलत
मनोज तिवारी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में वेलेन्टाइन डे मनाने पर बैन पर बोला कि भारत में सभी को स्वतंत्रता है। वेलेंटाइन डे प्रेम और सौहार्द के लिए मनाया जाता है। इसे बैन करना उचित नहीं है। बीएचयू शताब्दी वर्ष मना रहा है। आज रात वह बिड़ला हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
प्लेयर्स को तराश रहे हैं
उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी क्रिकेट क्लब पिछले कई महीनों से गांव और शहरों में क्रिकेट के प्लेयरों को तराश रहा है। क्लब से ट्रेनिंग लिए प्लेयर्स को एक्सपर्टों द्वारा कोचिंग दी जा रही है। मनोज तैयारी ने ग्राउंड में जमकर क्रिकेट खेला। उन्होंने 27 रन बनाया, जिसमें 5 चौके लगाए। वहीं, बॉलिंग करते हुए एक विकेट लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
खबरें और भी हैं...