पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP MP Sadhvi Niranjana Commented On Arvind Kejriwal Government

साध्वी निरंजना ने कहा- केजरीवाल चार महीने सरकार चला लें तो बहुत है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. फतेहपुर से बीजेपी सांसद साध्वी निरंजना गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पहुंची। बीजेपी की दिल्ली में हार पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल चार महीने सरकार चला लें तो बहुत है। जनता को किए वादे वह कैसे पूरा करेंगे? आगे जनता ही उन्हें जवाब देगी।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में मोदी मैजिक कम होने और उन्हें हार का जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई अकेला आदमी हार का जिम्मेदार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के चुनाव जीतने से देश की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बीजेपी बिहार में अपनी भूमिका तय करेगी, वहां दिल्ली चुनाव के परिणामों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

मोहन भागवत सही टिप्पणी करते हैं
साध्वी निरंजना ने मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू एकजुट होंगे तभी समर्थ भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि भागवत जी जो कहते हैं सोच-समझकर कहते हैं, उनके बयान पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
चेन पुलिंग करके बनी है केजरीवाल सरकार
वहीं, कार्यालय में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बयान दिया कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार चेन पुलिंग कर के बनी है।
आगे देखिए पीएम मोदी के कार्यालय पहुंची साध्वी की तस्वीरें...