पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Worker Protest Raise Voice Varun Gandhi Support Kanpur Latest News

उपचुनाव में मिली हार से वरुण गांधी के समर्थन में उतरे बीजेपी कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो:अपनी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरें बीजेपी कार्यकर्ता।
कानपुर. यूपी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार से कार्यकर्ता काफी नाखुश है। सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को उपचुनाव में मिली हार के लिए जमकर कोसा। साथ ही उन्होंने वरुण गांधी को नेतृत्व में लाने की मांग भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के लिए यज्ञ और हवन किया।
इसका आयोजन किदवई नगर के एच ब्लॉक स्थित शनिदेव मंदिर में किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ और हवन किया। उन्होंने यज्ञ में आहूति भी दी। हवन कर रहे कार्यकर्ता राज बल्लभ के अनुसार, यूपी के उपचुनावों के नतीजों में जिस तरह से बीजेपी को करारी हार मिली है। इससे साफ है कि पार्टी के लिए साल 2017 का विधानसभा चुनाव आसान नहीं होगा। ऐसे में मौके की नजाकत को समझते हुए प्रदेश की बागडोर सिर्फ युवा नेता वरुण गांधी को देना चाहिए।
बताते चलें कि उपचुनाव में जिन सीटों पर बीजेपी को शिकस्त मिली है, वहां के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। वे अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं का विरोध कर रहे हैं। युवा कार्यकर्ता गोलू शुक्ला के अनुसार, पार्टी ने वरुण गांधी को पीछे कर सबसे बड़ी भूल की थी। इसका खामियाजा उपचुनाव में हार के रूप में मिला। प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए वरुण गांधी जैसे युवा की जरूरत है। बीजेपी को उन्हें ही यूपी की कमान सौंपनी चाहिए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, घटना से जुड़ी अन्य तस्वीरें...