वाराणसी. मंडुवाडीह के जलालीपट्टी में शुक्रवार की रात दूध व्यवसाई सूरज पाल (36) को बाइक सवार चार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसके परिवार को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में देर रात उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस के अनुसार सोनू यादव नाम के युवक ने पिता की हत्या में आरोपित सूरज पाल का वांछित है।
मंड़ुवाडीह थानाध्यक्ष अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। गोली मारने वाले गोलू और सोनू यादव की पहचान हो गई है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। सूरज के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रपट दर्ज कर ली है और उनकी तलाश कर रही है। गोली मारने वालो में एक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। उसके पिता की हत्या में सूरज आरोपित है। इसी का बदला लेने के लिए सूरज को गोली मारी गई है।
घर आते समय मारी गई गोली
सूरज पाल दूध का व्यवसाय करता है और रोहनिया में रहता है। वह घर से जलालीपट्टी के लिए आ रहा था। घर से कुछ पहले ही उसे दो बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया और गोली मार दी। यह उसके सीने पर लगी। इसके बाद वह अचेत होकर वहीं गिर गया। इसके बाद चार बदमाश भाग निकले।
सोनू के पिता की 2009 में हुई थी हत्या
सोनू यादव के साथ उसकी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सोनू के पिता की 2009 में एक विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सूरज को सोनू ने गोली मारी है। पुलिस सोनू, गोलू और दो अज्ञात के खिलाफ रपट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
आगे देखिए संबंधित तस्वीरें...