पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bride Ran Away From Wedding Pavilion Groom Cry A Lot In Varanasi

PHOTOS: विदाई से पहले मंडप से भागी दुल्हन, फूट-फूटकर रोने लगा दूल्‍हा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. सारनाथ इलाके में शादी के जोड़े में विदाई से पहले ही मंडप से दुल्हन भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही दूल्‍हा चिंता में पड़ गया और मंडप से लेकर जनवासे तक अफरा-तफरी मच गई। काफी खोजबीन के बाद जब दुल्‍हन नहीं मिली तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मजे की बात यह है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हताश दूल्‍हा फूट-फूटकर रोने लगा। बताया जा रहा है कि लड़का नशेड़ी है, इसलिए युवती शादी नहीं करना चाहती थी।
इलाहाबाद के देवनगर निवासी दूल्‍हा के भाई अमित सिंह के अनुसार, रविवार को उनके भाई अरविंद सिंह की बरात सारनाथ आई थी। देर रात शादी की सारी रश्‍में पूरी हो गई थी। दिन में जब विदाई का समय हुआ तो पता चला कि लड़की गायब है। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी छानबीन के बाद भी युवती नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दूल्‍हे ने नशे में किया था दुल्‍हन को फोन
हालांकि, अमित ने अपने भाई की असलियत भी पुलिस को बताई। उन्‍होंने बताया कि शादी तय होने के बाद से दोनों आपस में बातें किया करते थे। इसी बीच एक दिन अरविंद ने शराब पीकर उसे फोन कर दिया। इससे नाराज युवती ने अपने अभिभावकों से शिकायत की थी। इस मामले में दोनों परिवारों के बीच कहासुनी भी हुई थी, लेकिन बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था। उन्‍होंने यह भी बताया कि इस मामले के बाद से उसका भाई नशे से दूर रहता है, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि उसकी इस गलती से युवती इतनी खफा है।
रोते हुए दूल्‍हा बोला- मैं शराब नहीं पीता
दूसरी ओर, दुल्हन के भाग जाने से दूल्हा अरविंद काफी आहत दिखा और वह पुलिस के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा। इस दौरान वह पुलिस के सामने यह सफाई भी देता रहा कि वह शराब नहीं पीता है। वहीं, इस शादी की अगुआई (मध्‍यस्‍थता) करने वाले लड़के के फूफा ने नशे के आरोप को स्वीकार किया। उन्‍होंने कहा कि अब लड़की भाग गई है, ऐसे में शादी में दिए गए एक-दूसरे के सामान वापस कर दिए जाएं।
आगे पढ़िए लड़की के परिजनों ने कहा- लड़के वालों ने बोला झूठ