वाराणसी. कलयुग में रिश्तों का टूटना कोई हैरानी की बात नहीं है, लेकिन जब कोई पाक रिश्ता हवस का शिकार हो जाये तो कहने के लिए कुछ भी नहीं बचता। ऐसी ही एक घटना वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत हुकुलगंज में सामने आई। यहां एक ममेरे भाई ने अपनी नाबालिक 15 वर्षीय बहन के साथ चार महीने तक शारीरिक शोषण किया।
जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो जिम्मेदारियों से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार देर शाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने बहन के अस्मत को लुटने वाले आरोपी ममेरे भाई मनोज को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। मनोज ने बताया कि उसका अपने बहन के साथ पांच महीनों से शारीरिक संबंध था। उसको ये नहीं मालूम था रश्मी प्रेग्नेट हो जाएगी।
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही कर जेल भेज जायेगा। मनोज ने अपना गुनाह कबूल लिया है। आरोपी नाबालिक है।
तस्वीरों की जुबानी कलयुगी भाई की पूरी दास्तां...