वाराणसी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि आजम खान उस व्यक्ति का नाम है, जिसे भारत के संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने दादरी प्रकरण पर यूएनओ जाने की बात कही थी। ये एक तबका राजनीति में है जो देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करना चाहता हो। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे और आजम सर्टिफिकेट दें। उन्हें तो दादरी केस पर बयान देने पर ही मंत्री पद से हटा देना चाहिए था।
राहुल गांधी पर साधा निशान
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब देश विरोधी नारे लग रहे थे तो राहुल गांधी की जुबान क्यों बंद हो गई थी। देश में एक तबका वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने नीतिश कुमार पर कहा कि सुशासन बाबू को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। बिहार में जो स्थितियां हैं उन पर नीतीश धृतराष्ट्र न बने।
आगे की स्लाइड्स में देखिए सर्किट हाउस में बैठे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह...