पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Commissioner Surprise Check District Hospital Varanasi Latest News

वाराणसी: जिला अस्‍पताल का औचक निरीक्षण, खामियां देख भड़के कमिश्‍नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: कमिश्नर स्वास्थ अधीक्षिका से महिला वार्ड की जानकारी लेते हुए।
वाराणसी. सोमवार की दोपहर कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने जिला अस्‍पताल कबीर चौरा का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान अस्‍पताल में कई खामियां सामने आईं। मौके पर मौजूद अपर निदेशक ने बताया कि मानसिक अस्‍पताल में पैथालॉजी का काम नहीं है और अस्‍पताल के पैथालॉजिस्‍ट पवन कुमार को महिला अस्‍पताल में स्थानांतरित किए जाने के आदेश के बावजूद अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। इस मामले में कमिश्नर भड़क गए और मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण कराए जाने की चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर गंभीर कार्रवाई की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान कमिश्‍नर ने महिला अस्‍पताल में डॉक्टरों के चेंबर की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही प्रमुख अधीक्षिका को व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमाओं का हवाला देकर मरीजों को नहीं लौटाया जाए। इसकी शिकायत मिली, तो जिम्मेदार अधिकारी बच नहीं पाएंगे।
रविवार को अस्‍ट्रासाउंड नहीं होने पर भड़के
पैथालॉजी सेंटर में रविवार को एक भी जांच नहीं होने की जानकारी पर बिफरते हुए कमिश्नर ने अधीक्षिका से सवाल किया कि अस्पताल का इंडोर तो रविवार को भी चलता है, तो पैथालॉजी की आवश्यकता पड़ने पर जांच क्‍यों नहीं हुई। अधीक्षिका द्वारा स्टॉफ की कमी बताए जाने पर मौके पर मौजूद अपर निदेशक को उन्होंने तत्काल पैथालॉजिस्‍ट की व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया।

आगे पढ़िए गाड़ी से उतरकर दंपत्‍त‍ि की मदद की...