पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैर को गर्दन के सहारे बांध, तड़प-तड़प कर मरने के लिए नहर में छोड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी/चंदौली. यूपी की तेज तर्रार पुलिस भले ही बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश करने का दावा कर रही हो, लेकिन 13 जनवरी को अलीनगर के पास नहर में पैर को गले से बांधकर एक शख्स की निर्मम हत्या का खुलासा आज तक नहीं कर पाई है।
इतना ही नहीं पुलिस अभी तक इस युवक की पहचान भी नहीं कर पाई है। दिल को दहला देने वाले इस हत्याकांड में हत्यारों ने युवक के पैर को गर्दन के सहारे बांधकर नहर में डाल दिया था। निश्चित तौर पर हत्यारे क्रूर मानसिकता के थे, जो युवक को तड़प-तड़प कर मरते हुए देखना चाहते थे। घटना को दस दिन बीत गए हैं। पुलिस आज भी इस मामले को टाल रही है।
जानिए क्या था पूरा मामला
अलीनगर थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने आज हुई बातचीत में बताया कि 13 जनवरी को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि एक लाश नहर में तैर रही है। पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर युवक की लाश को बाहर निकाला। हत्यारों ने युवक के पैरों को गर्दन के सहारे निर्दयता से बांध दिया था। फिर मानो उसे मरने के लिए नहर में फेंक दिया। हत्या इतनी विचित्र तरीके से की गई थी कि गांव में बात फैलते ही सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए।
अब क्या कर रही है पुलिस
अलीनगर थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि युवक की फोटो लेकर पुलिस मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार के गया में भी गई थी, लेकिन युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। दूसरे पुलिस स्टेशन में भी फोटो भेजी गई है। पुलिस लगातार प्रयत्न कर रही है कि हत्यारों को पकड़ा जाए।
आगे देखें दिल दहला देने वाली इस हत्या की तस्वीरें...