पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Diver Died While Saving Life Of Married Woman In Varuna River Varanasi News

विवाहिता की जान बचाने के लिए नदी में कूदे गोताखोर की डूबकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. किसी डूबते की जान बचाने के लिए वरुणा नदी में गए गोताखोर की डूबकर मौत हो गई। जिला प्रशासन का कहना है कि जलकुंभी में पैर फंस जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। बीते रविवार की रात पांडेयपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने नदी में वरुणापुल से छलांग दी थी, जिसे बचाने के लिए पांच गोताखोरों को नदी में भेजा गया था।

बताते चलें, बचपन से लेकर 35 साल की उम्र तक लहरों से खेलने वाले गोताखोर ग्रोवर साहनी की वरुणा नदी में डूबकर मौत हो गई। बीते रविवार की रात एक विवाहिता ने इस नदी में वरुणा पुल से छलांग लगा दी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने पांच गोताखोरों को नदी में उसे बचाने के भेजा। विवाहिता को बचाए जाने के दौरान साहनी का पैर जलकुंभी में फंस गया और उसकी डूबकर मौत हो गई।

अन्‍य चार गोताखोरों ने साहनी के शव को नदी में से बाहर निकाला। कैंट थाने की पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसे में जब साथियों की आंखें यह नजारा देखकर नम हो उठीं। साथियों ने बताया कि साहनी ने अभी तक दर्जन भर से ज्‍यादा लोगों की जान बचाई हैं।

फोटो: वरुणा नदी में से निकाला गया गोताखोर ग्रोवर साहनी का शव।