पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीरेका ने देश को दिया एक और डीजल रेलवे इंजन, 4500 हॉर्स पॉवर की क्षमता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: ग्राफ के जरिए देखिए नए इंजन की खाशियत।
वाराणसी. डीजल रेलवे कारखाना (डीरेका) द्वारा निर्मित 7051वें डीजल रेल इंजन का लोकार्पण शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य यांत्रिक आलोक जौहरी ने किया। इस इंजन का विधिवत पूजन करने के बाद हरी झंडी दिखाकर इसे देश को समर्पित किया गया। 4500 उच्च‍ हार्स पॉवर के इस डब्ल्यू.डी.पी. 4डी रेल इंजन संख्या- 40191 को दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट डीजल शेड को भेजा जा रहा है। इस मौके पर डीजल रेल इंजन कारखाना लोको एसेंबली शॉप को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
लोकार्पण अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आलोक जौहरी ने कहा कि डीरेका ने न केवल रेल इंजनों के उत्पादन में वृद्धि की है, बल्कि रेल इंजनों की अश्व शक्ति में वृद्धि के साथ ही नई-नई तकनीक का विकास भी किया है। डीजल रेल इंजनों के निर्धारित समयावधि में विकास और उत्पादन के साथ ही उनका समय पर प्रेषण डीरेका की पहचान है। इस अवसर पर सदस्‍य यांत्रिक आलोक जौहरी ने डीरेका कर्मियों के लिए उत्पादन में वृद्धि और कार्यकुशलता के लिए 1 लाख के सामूहिक पुरस्कार की भी घोषणा की।

इंजन की खासियत
इंजन की खासियत ये है कि इसमें डूअल कैब है। जरूरत पड़ने पर इंजन आगे पीछे दोनों तरफ से जा सकता है। इसकी स्पीड 100 किमी है। वहीं इसके पायलट का केबिन फूल एसी है। इतना ही नहीं और इंजनों के मुकाबले इसका फ्यूल टैंक भी 5000 हजार लीटर का है। इसमें सिंगल पुश बटन एयर स्टार्ट लगाया गया है, जिसे लोको पायलट आसानी से हैंडिल कर पाएगा। इसके रेल इंजन के केबिन एक ही में हैं।

सीएनसी नॉब मिलिंग मशीन का उद्घाटन
आलोक जौहरी द्वारा उक्‍त शॉप में सीएनसी नॉब मिलिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस नई मशीन से रेल इंजनों में प्रयुक्त होने वाले ब्लाकों के उत्पादन में वृद्धि के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया में कम समय लगेगा। इस अवसर पर उन्‍होंने महाप्रबंधक विश्‍नोई और अन्‍य प्रमुख अधिकारियों के साथ न्‍यू ब्‍लॉक शॉप में वृक्षारोपण भी किया। इसके पहले जौहरी के न्‍यू ब्‍लॉक शॉप पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उन्‍हें आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।
भूलनपुर स्‍टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई में वृद्धि और पाथ-वे की मांग
कर्मचारियों की मांगों और समस्‍याओं जैसे उत्पादन में वृद्धि करने, डीरेका में ग्रुप इंसेंटिव स्‍क‍ीम लागू करने, भूलनपुर स्‍टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई में वृद्धि और पाथ-वे का निर्माण तथा दीक्षाभूमि एक्‍सप्रेस का ठहराव, एससीएसटी कोटे में पदोन्नति और भर्ती तथा डीरेका कर्मियों के बच्‍चों की एक्‍ट-अप्रेंटिस में भर्ती इत्‍यादि से अवगत कराया और उसके संबंध में ज्ञापन सौंपा।
आगे देखिए लोकार्पण समारोह की तस्वीरें...