पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Engineer Write Letter To Wife And Commite Suicide

इंजीनियर पति ने पत्नी को लेटर लिख लगाया मौत को गले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा कुण्ड इलाके में आलिशान मकान के अंदर बंगलुरू में इंजीनियर पद पर कार्यरत सुनील कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौक पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी से बेइंतहा प्यार करने वाले सुनील ने मौत को गले लगाने से पहले पत्नी को प्यार भरा ख़त लिखा।
सुनील ने अपने इस कदम के लिए पत्नी से मांफी मांगी है। सुसाइड नोट में उन्होंने इस बात का विशेष जिक्र किया है कि वह पुरे परिवार को बहुत चाहता था। प्यार करता था। सबकों खुश रखना चाहता था। पर ऐसा नहीं कर सका। उसके मरने के बाद पत्नी को सारे अकाउंट का पैसा दे दिया जाए। मेरी सारी सम्पत्ति पत्नी को दे दिया जाये। बेटे के परवरिस को लेकर बहुत चिंता है, लेकिन पत्नी उसका ख्याल रखेगी।
भाई अमित मिश्रा ने बताया कि सुनील काफी डिप्रेशन में था। कई दिनों से काफी परेशान था। घर पर उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। सुनील बड़ा ही खुशमिजाज था। बताया जा रहा है कि सुनील के पिता भी सिचाई विभाग में इंजिनियर थे जो अब रिटायर हो चुके हैं।
थानाध्यक्ष विपिन राय ने बताया कि नौकरी की वजह से सुनील तनाव में था। सुसाइड नोट में सुनील ने पत्नी से माफी मांगी है। वह बंगलौर में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।