वाराणसी. कचहरी स्थित एसबीआई के मेन ब्रांच में भीषण आग लगने अफरातफरी मच गई। लोगों की सुचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बड़ा नुकसान बचा
सुचना पर बैंक पहुंचे अधिकारी विनोद ने बताया की आग से दूसरे तल पर स्थित यूपीएस सिस्टम के कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और उसके बगल के कमरों में नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड के तत्काल कार्रवाई कर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। गार्ड के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग की सुचना पर जिलाधिकारी राजमणि यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कमरे में लगी आग की फोटोज...