पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Food And Drug Department Action Against Food Adulteration Bhadohi News

भदोही में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर विभाग ने की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदोही. खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदारों पर भदोही में विभाग शिकंजा कसने लगा है। त्योहारों के समय खाद्य विभाग ने 63 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में 31 नमूनो में मिलावट की पुष्टि हुई है। इसमें अब तक 18 दुकानदारों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दिया गया है।

त्योहारों का समय हो या फिर शादियों का सीजन इस दौरान मिलावट खोर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने लगते हैं। सभी तरह के खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की जाती है। भदोही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस साल 1054 निरिक्षण किए हैं। इनमें ज्यादातर त्योहारों के समय 57 छापेमारी हुई और 63 खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है की 31 नमूने सेहत से खिलवाड़ करने वाले थे। सभी 31 खाद्य पदार्थों में मिलावट की बात सामने आई है।

इन खाद्य पदार्थों में मिली मिलावट

विभाग ने जांच के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। इनमें दूध, दूध से बनी मिठाइयां, खोवा, पनीर, नमकीन, तेल, नमक, बेसन, मैदा की मिठाइयों के नमूने में मिलावट सामने आई है। प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन पदार्थों में मिलावट की गई थी।

मिलावट करने वाले दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

विभाग ने अब तक 18 दुकानदारों पर कार्रवाई की है। इसमें सभी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया है, जबकि साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना दोषी दुकानदारों पर लगाया है। साढ़े तीन लाख रुपए जुर्माना जमा करा दिया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी डॉ. शशि पांडेय ने बताया की विभाग जिले में मिलावट करने वालों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी कर रहा है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का ऑफिस।