पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Foreigners Love To Speak And Read Hindi Varanasi Latest News

किसी ने प्यार में तो किसी ने मस्ती में सीखी हिंदी, टूटे-फूटे शब्दों से ही चलाते हैं काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: इंग्लैंड के क्रिस्टोफर अपने परिवार के साथ।
वाराणसी. रविवार को हिंदी दिवस है। राज्य और केंद्र सरकारें इस दिन हिंदी के विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित करती हैं। कई साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाता है। काशी में ऐसे तमाम विदेशी सैलानी हैं, जिन्होंने हिंदी को अपनी मुख्य भाषा बनाई। इनमें से किसी ने प्यार में हिंदी भाषा को अपनाया, तो किसी ने मौज-मस्ती में हिंदी बोलना सीखा। उनकी भाषा में व्याकरण की कुछ गलतियां हैं, तो क्या हुआ? हिंदी के ये दीवाने टूटे-फूटे शब्दों से ही अपना काम चला लेते हैं।
इंग्लैंड के क्रिस्टोफर साल 1971 में भारत आए थे। गंगा घाटों को देखने के लिए वह काशी पहुंचे। उन्हें यहां की मस्ती और रहन-सहन इतना पसंद आया कि वह यहीं के होकर रह गए। इन्होंने एक बंगाली महिला से शादी कर ली। जापान की शकूरा सुजुकी भी काशी की गलियों में खो जाती हैं। वह हिंदी साहित्य की पढ़ाई करने काशी आई हैं। हर शाम क्लास खत्म होने के बाद शकूरा अस्सी घाट पहुंच जाती हैं। यहां लोगों से घंटों बातें करती हैं। वहीं, जापान से भारत घूमने आई कोमियो को एक बनारसी छोरे से प्यार हो गया। इन्होंने अपने प्रेमी के लिए हिंदी बोलना सीखा। ये तीनों अब हिंदी पढ़ भी सकते हैं।
हिंदी के रस को जानने के लिए काशी आए क्रिस्टोफर
क्रिस्टोफर ने बताया कि साल 1971 में वह अपने देश से गोवा घूमने आये थे। रथयात्रा मेले को देखने के लिए वह एक महीने तक ओडिसा में भी रहे। इसके बाद शांति की तलाश, हिंदी के रस और गोस्वामी तुलसी दास की रचनाओं को पढ़ने के लिए वह काशी आ गए। धीरे-धीरे उन्हें हिंदी साहित्य से काफी लगाव हो गया। यहां की गलियों में घूम-घूम कर वह लोगों से मिलते थे और हिंदी बोलने की कोशिश करते थे। इस तरह उन्होंने हिंदी बोलना सीख लिया।
बंगाली महिला से की शादी
क्रिस्टोफर ने यहां के एक स्कूल में नौकरी कर ली। वह बच्चों को पढ़ाने लगे। काशी की मस्ती में वह ऐसे रम गए कि कभी अपने देश वापस नहीं गए। साल 1982 में स्कूल में एक बंगाली महिला नौकरी की तलाश में आई। क्रिस्टोफर को उनसे प्यार हो गया। बस फिर क्या था, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब वह दो बेटियों और एक बेटे के पिता हैं। उनकी भी शादी हो चुकी है। नाती-पोते भी हैं। क्रिस्टोफर हिंदी साहित्य को पढ़कर उन्हें बाकायदा अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर लेते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, बीएचयू से हिंदी साहित्य की पढ़ाई कर रही हैं जापानी बाला शकूरा सुजुकी...