पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Former Cricket Player Teach Children Free

स्कूल में करते हैं नौकरी, पैसे बचा खिलाड़ियों को फ्री में देते हैं ट्रेनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. 14 फरवरी से क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। बहाव गांव के रहने वाले राजकुमार गुप्ता खुद तो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन चाहते हैं कि क्षेत्र के टैलेंटेड बच्चे क्रिकेट की बारिकी सीख देश का नाम रोशन करें। इसके लिए वह स्कूल की नौकरी से कमाए पैसे से गरीब बच्चों को फ्री में ट्रेनिंग दे रहे हैं।

वाराणसी से 20 किमी दूर बहाव गांव के रहने वाले राजकुमार गुप्ता एक निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। उनकी तनख्वाह भी बहुत कम है। लेकिन, वह इसमें से भी पैसे बचाकर खिलाड़ियों को किट के साथ उचित डाइट देने का काम करते हैं। वह अमित मिश्रा, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह के साथ भी क्रिकेट खेल चुके हैं। अब वह गांव के दर्जनों खिलाड़ियों को मुफ्त में ट्रेनिंग देते हैं।
गरीबी के कारण क्रिकेट कैरियर पर लग गया ब्रेक
राजकुमार ने बताया कि गरीबी और मुफलिसी के चलते उनके क्रिकेट कैरियर पर ब्रेक लग गया। इस देखते हुए वह दूसरे बच्चों को क्रिकेट के गुण सिखा रहे हैं। अब वह आठ बच्चों को खुद के पैसे से क्रिकेट किट और बैट दिए हुए हैं। उनका कहना है कि वह एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करते हैं। जो भी पैसा मिलता है उसे बच्चों पर खर्च कर देते हैं।
उनका सिखाया खिलाड़ी अंडर-19 खेलता है
राजकुमार ने बताया कि उनका सिखाया हुआ एक लड़का मुंबई के अंडर-19 टीम में खेलता है। वह खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारिकी सिखाने से पहले क्रिकेट की पूजा करना भी सिखाते हैं। उनका मानना है कि मन में जज्बा और देश भक्ति की भावना हो तो वह जुनून बनकर मंजिल तक पहुंचाती है।
आगे पढ़िए युवराज सिंह-मोहम्मद कैफ के साथ खेलता था...