फोटो: मौके से पकड़ी गईं लड़कियां।
वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलने का मामला सामने आया है। एक आलिशान अपार्टमेंट में यह पार्लर चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन लड़कियां शामिल हैं। पकड़े गए युवक और युवतियां रेव पार्टी कर रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
भेलूपुर के एसओ वीके सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें अवैध पार्लर की सूचना मिल रही थी। पकड़ी गई लड़कियां बीएचयू में पढ़ती हैं। तीनों गुजरात, लखीमपुर खीरी और गाजीपुर की रहने वाली हैं। पकड़े गए लड़के भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कई बार चेकिंग के दौरान युवक-युवतियां पकड़े गए थे। तब उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। सोमवार को यहां रेव पार्टी करने की जानकारी मिली थी। इसलिए पुलिस ने छापा मारा।
अपार्टमेंट के मालिक ने नाम नहीं छपने की शर्त पर बताया कि तीसरी मंजिल पर हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। कई बार मना किया गया, लेकिन पार्लर संचालक ने नहीं सुना। पुलिस ने छापा मारकर संदिग्ध युवक-युवतियों को पकड़ा है। पुलिस पार्लर संचालक से भी पूछताछ कर रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...