पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Governor Ram Naik Commented In Varanasi On India Pakistna Hocky Match

काशी पहुंचे राम नाइक ने कहा- पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने नहीं दिया खेल भावना का परिचय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. यूपी के गवर्नर राम नाइक रविवार को बीएचयू में आयोजित महामना जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में वह शनिवार को भुवनेश्वर में हुए हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा दर्शकों को अश्लील इशारे करने से काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय नहीं दिया। खेल में इन दिनों राजनीति घुस गई है। खेलों की बेहतरी के लिए इसे दूर करना चाहिए।

बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गवर्नर ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, उन्हें अभद्रता नहीं करनी चाहिए। खेल खेलना, खिलाड़ी का पहला धर्म है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जो किया वह गलत है। खेल में हमेशा एक टीम जीतती और दूसरी हारती है।

महामना ने तीन पीढ़ियों को एक साथ देखा है
गवर्नर राम नाइक ने कहा कि महामना ने तीन पीढ़ियों को एक साथ देखा है। वे पूरे देश के लिए सीख हैं। उन्होंने भीख मांगकर देश को बीएचयू जैसा संस्थान दिया। वह दूरगामी सोच के व्यक्ति थे और देश के भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की देन है कि बीएचयू देश के अग्रणी संस्थानों में शिखर पर हैं। ट्रामा सेंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए चिंता का विषय है। वे इस बारे में सीएम से बात करेंगे।
फोटो: विश्वनाथ मंदिर के बाहर गवर्नर राम नाइक।