पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Governor Ram Naik Statement In Varanasi For Uttar Pradesh Development

काशी पुहंचे गवर्ननर राम नाईक ने कहा- सबका विकास तभी यूपी का विकास होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. गवर्नर राम नाईक ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज के फंक्शन में शिरकत करने पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि विकास तो सबके साथ होना चाहिए। अब इसके संबंध में देखना चाहिए कि सबका विकास अगर होगा तभी यूपी आगे बढ़ सकता है।

बिहार में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक बहुत बड़े विद्वान होने के नाते ही केसरी नाथ त्रिपाठी जाने जाते हैं। अब वह इस समय बिहार के राज्यपाल हैं और ऐसा लगता है कि वह उचित निर्णय करेंगे। गवर्नर ने कहा कि प्रदेश में विकास की बात पर सभी को एक होना होगा। योजनाएं जनता के लिए ही बनती है। सरकार और जनता के तालमेल पर प्रदेश विकास करता है। विकास की राजनीति समाज को सही दिशा देती है।
बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ें
गवर्नर ने बताया कि बच्चों के विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आवश्यकता है। बच्चे ऐसे कार्यक्रमों से अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करते हैं, वे देश के भविष्य होते हैं। परिवार को उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। पढ़ाई के साथ बच्चों को रूचि के अनुसार अच्छा काम करने दे और प्रोत्साहित करें।
आगे देखिए कार्यक्रम की तस्वीर...