पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gowahati Express Theft With Passanger Rampage Chanduali Uttar Pradesh

गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस के ऐसी कोच में लाखों की चोरी, यात्रियों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: हंगामा करते यात्री।
चंदौली. गोवाहाटी से ओखा जा रही गुवाहाटी एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच में मंगलवार को चोरों ने आधा दर्जन यात्रियों से 15 लाख के गहने समेत लगभग 25 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद यात्रियों ने मुगलसराय स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया।
यात्रियों के अनुसार, मोकामा स्टेशन तक सबकुछ ठीक था। इसके बाद पटना पहुंचने पर उनकी आंख खुली तो देखा कि उनका सारा सामान गायब था। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद मुगलसराय पहुंचे आक्रोशित यात्रियों ने रेल विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हंगामे की सुचना पर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
गुवहाटी-ओखा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे यात्री प्रभु ने इस बात की शिकायत ट्रेन में ही टीटी से की, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि सुबह जब नींद खुली तो कोच में एक अजीब सी सुगंध आ रही थी। शायद किसी ने कोई स्प्रे छिड़क दिया, जिससे सभी गहरी नींद में सो गए और चोर सारा सामान लेकर फरार हो गए।
प्रदर्शन करते यात्री...