पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • GRP Arrested Two Vicious Criminals Feeding Addiction Rob Passengers

यात्रि‍यों को नशा खि‍लाकर लूटने वाले दो शाति‍र अपराधी चढ़े जीआरपी के हत्‍थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: कैंट रेलवे स्‍टेशन के जीआरपी थाने में पकड़े गए नशाखुरान सियाराम (चेक शर्ट में) और उसका साथी दि‍नेश से पूछताछ करते थाना इंचार्ज।
वाराणसी. शहर के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 से गुरुवार को जीआरपी ने दो शातिर नशाखुरानों को गिरफ्तार किया है। यात्रि‍यों को नशा खि‍लकार लूटने वाले इन अपराधि‍यों को कई दिनों से पुलि‍स तलाश रही थी। पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी कई बार इसी मामले में हवालात जा चुके हैं। फिलहाल संबंधि‍त धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
जीआरपी के जवानों द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी दिनेश (35) और सियाराम (32) प्रतापगढ़ के सरयजमुहारी गांव के रहने वाले हैं। सियाराम ने दस साल पहले इस आपराधिक कार्य में कदम रखा था। उसने बताया कि वह कक्षा सात तक पढ़ा है। पांच लोगों के परिवार में सबसे बड़ा है। उसके अनुसार, घर और परिवार का पेट पालने के लिए उसने इस घिनौने काम में कदम रखा।
पहली बार चोरी में हाथ लगे थे 20 हजार रुपए
पूछताछ में सि‍याराम ने बताया कि‍ वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर जब पहली चोरी की तो 20 हज़ार रुपए की सफलता हाथ लगी थी। उसके बाद वह इस काम में लग गया। उसने बताया कि जब पहली बार पकड़ाया तो छह महीने जेल में रहा। इसके बाद केस का खर्च उठाने के लि‍ए वह बार-बार इस कृत्य को अंजाम दिया। अब तक दस बार वह जेल जा चुका है। वहीं, उसका साथी दिनेश पिछले तीन सालों से इस कार्य को अंजाम दे रहा है और पांच बार जेल जा चुका है।

वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर यात्रि‍यों को बनाते थे नशाखुरानी के शि‍कार
जीआरपी इंचार्ज अनिल राय ने बताया कि पकड़े गए अपराधी जीआरपी की लिस्ट में टॉप पर हैं। ये दोनों रेलवे के वाराणसी-प्रतापगढ़ लाइन की ट्रेनों पर अक्सर यात्रियों को नशाखुरानी का शिकार बनाते थे। काफी दिनों से इनकी तलाश थी। गुरुवार को अचानक ये प्लेटफार्म नंबर-9 पर नज़र आ गए। इसपर जीआरपी के जवानों ने उन्‍हें दौड़ा कर पकड़ लिया।
आगे पढ़ि‍ए क्रीम बि‍स्‍कि‍ट और चाय में यात्रि‍यों को नशीला पदार्थ खि‍लाकर देते थे वारदात को अंजाम…