वाराणसी. विश्व हिंदू परिषद के 50वीं वर्षगाठ के पूरा होने पर रविवार को काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर में हिंदू महासम्मेलन में अशोक सिंघल ने कहा कि 20-21 फरवरी को लोगों को वेदों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम के लोग भगवा को समाप्त करना चाहते हैं। पूरे देश में भगवा को शुद्ध करना होगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम आतंक पैदा करना चाहती है और ईसाई हिंसा शक्ति पर खड़ी है। मोदी की सत्ता राम मंदिर आंदोलन की ही देन है। अब देश में राम राज्य आएगा।
सम्मेलन में विहिप प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने ओवैशी को चुनौती देते हुए कहा कि गोधरा पूरे भारत में हो जाएगा। देश में 98 करोड़ हिंदू लोग हैं। एक-एक अली पर पांच बजरंगी चढ़ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अशोक सिंघल और महंत आदित्यनाथ से कांपते हैं। हिंदु सम्मेलन के संयोजक रणविजय सिंह ने कहा कि हिंदू संगठित हुए तभी ओबामा भारत आए।
विश्व हिंदू परिषद के 50वीं वर्षगांठ पर भारत माता मंदिर में आयोजित हिंदू महासम्मेल में बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति
बराक ओबामा पर हमला बोला। बीते दिनों ओबामा द्वारा धार्मिक सहिष्णुता पर दिए बयान पर आदित्यनाथ ने कहा कि भारत नहीं अमेरिका हिंसक है। भारत को ओबामा के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। ओबामा की मां मुस्लिम और पिता ईसाई हैं।
मनोज ने कहा कि घर वापसी से संसद पर पहाड़ टूट गया। आगरा में हुए कार्यक्रम से भूचाल आ गया। मुस्लिम वोटों के भिखमंगे देश को बर्बाद कर रहे हैं। आजम खान अबु सलेम, दाउद और आईएसआई का एजेंट है। सरकार आजम खान की रखैल है। आजम अखिलेश को लल्लू बना चुके हैं।
आगे पढ़िए 20 हजार हिंदुओं को इकट्ठा करने का था टार्गेट...
20 हजार हिंदुओं को इकट्ठा करने का था टार्गेट
विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में 20 हजार हिंदुओं को इकट्ठा करने का टारगेट बनाया गया है। इसके लिए
फेसबुक,
ट्विटर और दूसरे सोशल साइट्स का भी आयोजक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए एक खास पोस्टर बहुत शेयर हो रहा है, जिसमें लिखा है, 'राम भक्त कहलाना है तो सम्मेलन में आना है।' बताया जा रहा है कि विहिप ने इस सम्मेलन में हिंदुत्व की आवाज को और बुलंद करने के लिए आयोजित किया है।
आगे पढ़िए 67000 लोगों ने किया था ब्लड डोनेट...