पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमी के साथ पत्नी को देख की मौत, पुलिस ने किया अरेस्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरजापुर/वाराणसी. मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव में सोमवार की रात अवैध संबंध में पति ने कुल्हाड़ी से मार पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद किया है। महिला के प्रेमी की तलाश में पुलिस जुटी है। मृतका तीन बच्चों की मां हैं ।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, बंटू मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। सोमवार की रात वह अपने घर पहुंचा तो पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद उसने प्रेमी पर हमला कर दिया, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद उसने पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद वह घर पर ही हल्ला मचा रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी बरामद कर लिया।
थाने की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...