पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jaunpur Businessman 50 Lakh Extortion Two Youth Arrested

जौनपुर: व्‍यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो युवक चढ़े पुलि‍स के हत्‍थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. जौनपुर जिले की कोतवाली थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने नगर के एक आभूषण व्यापारी से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा स्‍थानीय पुलि‍स ने बुधवार को कि‍या। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
एसपी बबलू कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कसेरीबाजार के निवासी आभूषण व्यापारी सागर वर्मा पुत्र स्व. आनंद वर्मा के मोबाइल फोन पर कॉल करके अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद सागर ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लि‍या। इसके बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम गठित कि‍या गया।
सर्वि‍लांस के जरि‍ए पता चला लोकेशन
इस टीम ने सर्विलांस के जरिए पता किया तो रंगदारी मांगने वाले का मोबाइल फोन का लोकेशन कोलकाता में मिला। टीम कोलकाता जाकर रंगदारी मांगने वाले करन गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता निवासी अभय मुहा रोड थाना वेल्लूर हाबड़ा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जौनपुर लाकर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह किशन साहू पुत्र स्व. हरीराम साहू निवासी कसेरीबाजार जौनपुर के कहने पर रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलि‍स ने उसके साथी को भी गि‍रफ्तार कर लि‍या।
क्‍या कहती है पुलि‍स
पुलिस ने बताया कि करन के खिलाफ कोलकात के विभिन्न थानों में 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हलांकि, आरोपी ने मीडिया से बताया कि वह मजाक में यह रंगदारी मांगी थी। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपए नकद इनाम देने का एलान किया है।
फोटो: पुलि‍स गि‍रफ्त में अपराधी और पत्रकारों से बातचीत करते एसपी बबलू कुमार।