पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Javelin Throw Game Winner Suman Yadav Made Record

पति की कोचिंग के बाद पत्नी का कीर्तिमान, जवेलिन थ्रो में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. हरहुआ ब्लॉक के करोमा गांव के स्व. दूथनाथ सिंह यादव की बेटी सुमन यादव ने केरल में चल रहे राष्ट्रीय खेल 56.55 मी. जवेलिन थ्रो में रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड पंजाब की गुरमीत कौर के नाम था। सुमन अपनी कामयाबी का राज अपने पति सौरभ यादव की कोचिंग को देती हैं।
dainikbhaskar.com से फोन पर बातचीत में सुमन ने बताया कि उनके पिता किसान थे। गांव के खेतों में ही बांस की लाठी से प्रैक्टिस शुरू किया। अभी वह लखनऊ में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पति सौरभ यादव ने बताया कि स्ट्रगल से भागना नहीं चाहिए, बल्कि सामना करना चाहिए।
स्कूल टीचर ने किया प्रोत्साहित
सुमन यादव ने हरहुआ के प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई शुरू की। उन्होंने हाईस्कूल, इंटर और बीए की पढ़ाई चहनिया के खंडवरिया से किया। सुमन की प्रतिभा को देखते हुए उनके प्राथमिक स्कूल के टीचर प्रेम ने उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित किया था।
बांस के डंडे से थ्रो करना सीखा
सुमन ने बताया कि उसने बांस के डंडे से थ्रो करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने जक्खिनी गांव से ही खेल का आगाज किया। इसमें वह प्रथम स्थान पर रहीं। इसके बाद उनका बढ़ता उत्साह देखकर नगर निगम कॉन्ट्रेक्टर बड़े भाई ओमप्रकाश ने उन्हें सिगरा स्टेडियम में कोच नन्हें के पास भेज दिया। इसके बाद अपने मेहनत पर उसने मुकाम हासिल कर लिया।
आगे पढ़िए साल 2006 में हुई शादी...