पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानिए, चाइनीज फूड और चॉकलेट कैसे कर रहे हैं आपका दिमाग ख़राब!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. बढ़ती प्रतिस्पर्धा और समय की बचत के चलते लोग जमकर जंक फ़ूड का सेवन कर रहे हैं। बच्चे भी पौष्टिक आहार न खाकर चॉकलेट खाना पसंद कर रहे हैं।
बीएचयू न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ ने रिसर्च में पाया है कि फास्टफूड और चॉकलेट के ज्यादा सेवन से मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। चाइनीज फ़ूड से ग्लूकोज मोनोनेट कई तरह की बीमारियां बच्चों समेत बड़ों को दे रहे हैं।
जानिए क्यों खतरनाक है फास्टफूड और चॉकलेट
न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ आरएन चौरसियां ने बताया अक्सर लोग सुबह खाली पेट काम पर चले जाते हैं और बच्चे भी बिना नाश्ता किए फास्टफूड टिफिन में रखकर स्कूल ले जाते हैं। बच्चे चॉकलेट का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। इसकी वजह से माइग्रेन की शिकायत तेजी से बढ़ी है।
हॉट डॉग, चाउमीन, बर्गर, चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थों में सोडीयम मोनो ग्लूकोनेट की मात्रा अत्यधिक पाई जाती है। यही लीवर और हार्ट के साथ ब्रेन पर भी प्रभाव डालता है। ग्लूकोनेट माइग्रेन के लिए जिम्मेदार तत्व है।
आगे जानिए कैसे बचा जा सकता है फास्टफूड और चॉकलेट से होने वाली बीमारियों से...